महासमुन्द

संसदीय सचिव द्वारिकाधीश ने किया कोमाखान में नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन
31-Aug-2023 4:40 PM
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश ने किया कोमाखान में नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 31 अगस्त। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोमाखान में नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरेंद्र सिंह ठाकुर प्राचार्य ने की, वहीं विशेष अतिथि की आसंदी पर मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, भूपेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बागबाहरा (शहर)राजा थियेन्द्र प्रताप, बसंता ठाकुर, दुर्गा सागर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस विराजमान रहे।

 कोमाखान अंचलवासियों  की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि ओडिशा से लगे सीमावर्ती गांव और सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे आदिवासी भाईयो के पुत्र -पुत्रियों को महाविद्यालय शिक्षा ग्रहण करने के लिए 30-40 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था। आर्थिक तंगी के चलते हायर सेकंडरी स्तर की शिक्षा के पश्चात उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ता था, गांवों से महाविद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण  खासकर बालिकायें बीच में ही पढ़ाई छोडऩे के लिए मजबूर हो जाते थे, उनकी तकलीफ को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बधेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कोमाखान में नवीन महाविद्यालय की सौगात दी है।

     कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि नवीन महाविद्यालय कोमाखान में स्नातक स्तर पर कला संकाय का 90 सीट, विज्ञान संकाय में गणित 30 सीट व बायोलॉजी 60 सीट एवं वाणिज्य संकाय में 90 सीट का प्रावधान किया गया है। इस तरह कुल 270 विद्यार्थी इस महाविद्यालय में अध्ययन कर सकते है। उन्होंने महाविद्यालय खोलने  हेतु उच्च स्तर पर परिणाम मूलक प्रयास करने के लिए स्थानीय विधायक द्वारिकाधीश यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 इस दौरान रवि निषाद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण, नीरज गजेंद्र वरिष्ठ पत्रकार,केजू चक्रधारी, उमेश जैन, मनोहर ठाकुर हरिशंकर यादव प्रदीप यादव , मनोज चंद्राकर, प्रेमशंकरहै सिन्हा सरपंच कुलिया, लुभेश्वर पाडे सरपंच बिंद्रावन, राजेन्द्र शर्मा सरपंच पटपरपाली चिंतामणी चन्द्राकर, संतोष जैन राजू चंद्राकर,एडिशन ठाकुर, शिव उपाध्याय, भुवन साहू, दुर्गेश यादव, खेमदास मानिकपुरी, शशिकला उपसरपंच, भुखन सिन्हा सरपंच द्वारतरा, मधु नारंग जनपद सदस्य,डुमरौतीन ठाकुर जनपद सदस्य  उत्तम राणा जनपद सदस्य नरेंद्र जैन, मोहन कुलदीप सेमलिया यादव, किशोर सोनवानी, कांति तिवारी, प्रत्युश प्रताप, वीणा आशीष वाकड़े सरपंच कोमाखान , राजू जैन,हेमचंद चक्रधारी, गुलजार खान, लालाराम मांझी, राजेश त्रिपाठी, हुमेश यादव, समीर खान, खोमेश साहू, भूपेंद्र देवांगन, मेघनाथ यादव, खेमदास मानिकपुरी, तूफान दीवान, गोलू जैन एवं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट