महासमुन्द
महासमुंद, 30 अगस्त। थाना खल्लारी क्षेत्र में कल एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मर्ग क्रमांक 46-2023 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मृतका के रिश्तोदारों का इंतजार कर रही है।
समाचार लिखते तक सुबह के 11 बजे थे और मृतका की पहचना नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सूचना एक जारी की है जिसमें लिखा है-अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष, इकहरा बदन, काले लंबे बाल, मांग में सिंदूर, गेहुंआ रंग, दांत उभरी हुई, बैगनी रंग की बिंदी माथे पर,नाक में बांई तरफ बजारू फुल्ली, दोनों कान में बजारु झुमका, गले में बजारू मंगलसूत्र पहनी है। मृतका सुनहरे रंग की ब्लाउज पहनी हुई है। जिसमें लाल कत्थे रंग से चौकोर डिजाइन बना है। सफेद चमकीला साड़ी पहनी है जिसमें कत्थे,पीले गुलाब फूल का प्रिंट बना है। दाहिने हाथ कलाई में बजारु चमकीला सफेद रंग की प्लास्टिक का कंगन एवं कत्थे रंग की चूडिय़ां पहनी है। मृतका की लंबाई करीबन 4 फ ीट 11 इंच है। इनका शव पुलिस को ग्राम ढोंड़ धरमपुर के बीच बीट क्रमांक 93 में बनी मचान झोपड़ी में मृत हालत में मिली है। शव के पास आसमानी काले रंग का स्कार्फ, चुनरी पड़ा मिला है। जिस किसी को भी इस हुलिये से मिलती-जुलती महिला के संबंध में जानकारी मिले, तत्काल थाना खल्लारी जिला महासमुंद को संपर्क नंबर 94791 92312, 79877 3119 4, कंट्रोल रूम महासमुंद 94791 92399 पर संपर्क करें।