‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ स्तरीय परिवर्तन यात्रा को लेकर विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सत्ता वापसी के लिए बीजेपी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाहती, इसलिए परिवर्तन यात्रा प्रारंभ कर दी है। रविवार को परिवर्तन यात्रा खल्लारी पहुंची। बागबाहरा मण्डी प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन रखा गया।
सर्वप्रथम भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा बागबाहरा के प्रवेश द्वार से अतिथियों को बाइक रैली की माध्यम से मंच तक स्वागत करते हुए लाया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व गज माला से किया गया। इस विशाल समुदाय को परिवर्तन यात्रा की माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर की चुनावी सभा को सम्बोधित किया गया।
इस परिवर्तन यात्रा में राजीव चंदशेखर केंद्रीय राज्य मंत्री, मुंजपारा महेंद्र भाई आयुष एवं महिला बाल विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा,गौरी शंकर अग्रवाल, प्रीतम दीवान,डॉक्टर विमल चोपडा,भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर, जगन्नाथ पानीग्रही,जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, नरेश चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहु, पीलेश्वर पटेल,सागर चंद्राकर,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर शामिल रहे।
सांसद चुन्नी लाल साहू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना जनता को सिर्फ झूठी वादा कर गुमराह कर रही है। छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे उखाड़ फेंकने की बात कही। भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से भ्रष्टाचार मुनाफाखोरी भाई भतीजा वाद चरम पर है। वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि छेत्र से हमेशा नदारत रहते हैं जनता से जो वादे करके आए हैं उनका हिसाब मांग रही है। कांग्रेस सरकार 36वादे किए लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। शराब बंदी की बात कही गई।हमारे महिला बहने परेशान है। 16 लाख आवास योजना को कैंसल कर दिया। निराश्रित पेंशन ,वृद्ध पेंशनों को बंद कर दिया गया। महिला समूह की कर्ज माफी की बात कही गई, लेकिन नहीं हुवा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने तथा भाजपा की सरकार बनने की बात कही।
केंद्रीय राज्य मंत्री मूंजपरा महेंद्र भाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने माता बहनों के साथ अन्याय किया है बच्चों को पोषण आहार से वंचित रखा।आदिवासी महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर दिया। हमारे केंद्र की सरकार ने राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला को सम्मान दिया वआगे लाने का काम किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने 540 करोड़ का कोयला घोटाला किया। पीएससी परीक्षा में घोटाला किया,अपने पार्टी के लोगो को स्थान दिया,गरीब कल्याण योजना को नुकसान पहुंचाया,करोड़ों रुपए की नकली शराब घोटाला किया।हमारी सरकार चाहती है की देश की गरीब, किसान, आगे बड़े,सभी बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना था की छत्तीसगढ़ आगे बड़े, विकास करे।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा के 13वें दिन में माता खल्लारी के धाम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री की बातों को रखते हुए कहा कि एक तरफ गरीब मां के बेटा तथा दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की झूठा सरकार का काम जो कि विकास की बात कहता है लेकिन विकास नहीं नहीं दिखता अगर विकास की बात करें तो स्कूल सडक़ पुरुलिया निर्माण होना चाहिए लेकिन इस पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार ने कहीं इस प्रकार से लोगों के हित में काम नहीं किया सिर्फ झूठे वादे कर लोगों को गुमराह किया है। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, क्या गेड़ी चढऩा सिर्फ भूपेश बघेल को ही आता है।
हमारे छत्तीसगढ़ के बच्चे गेड़ी चढऩा अच्छी तरह से जानते हैं । क्या छत्तीसगढ़ की परंपरा का अविष्कार भूपेश बघेल ने किया है। अगर छत्तीसगढ़ की जनता कुर्सी में बिठाना जानती है तो उतारना भी जानती है। बिजली बिल छाप करने की बात कही लेकिन आज किसानों को बिजली ही हाफ मिल रही है। गंगा जल हाथ में लेकर झूठी कसम खाने वाली सरकार बईमान की सरकार है इसे बदलने का समय आ गया है।
जनता को संबोधित करते हुए कहा इस सरकार को हटाना है और कमल की बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को जीताना हैं व राज्य में भाजपा सरकार बनाने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा के हितेश चंद्राकर ,इस्मिता चंद्राकर ,मूलचंद साहू, थान सिंह दीवान, रमेश पटेल, जहान्वी साहू ,दुर्गा पत्रकार, व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन हेमंत तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने किया।