महासमुन्द

संसदीय सचिव ने पीजी कॉलेज में कैंटीन का किया लोकार्पण
24-Sep-2023 2:30 PM
संसदीय सचिव ने पीजी कॉलेज में कैंटीन का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24 सितम्बर। संसदीय सचिव व शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कड़ी व ईमानदारीपूर्वक मेहनत पर जोर देते हुए कहा कि बिना मेहनत किए सफलता पाना असंभव है। सिर्फ लक्ष्य बनाना ही पर्याप्त नहीं होता है। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जब तक सही प्लानिंग नहीं करेंगेए तब तक सफल नहीं हो पाएंगे।

कल शनिवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में शास महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हीरा बंजारेए जनभागीदारी समिति सदस्य किशन देवांगन, संजय शर्मा, खिलावन साहू, अमन चंद्रकार, निर्मल जैन, राजेश डडसेना, मिर्जा आरीफ बेग, दसोदा ध्रुव, जनपद सदस्य अरिन चंद्राकर उपस्थित थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व समिति अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किया गया और आगे भी करते रहेंगे। महाविद्यालय में छात्रों को सभी सुविधाए प्राप्त हो इसके लिए जो भी मांग मेरे समक्ष रखी गईए मेरे व मेरी समिति द्वारा सहर्ष सहमति दी गई है। हमने महाविद्यालय में कैंटीन का निर्माण करवाया गया साथ ही आवागमन हेतु छात्रों के लिए बस का संचालन किया जाएगा।

 विद्यार्थियों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कैंटीन पहुंच मार्ग पर कांक्रीटीकरण व शेड निर्माण की घोषणा की।

 साथ ही इंग्लिश लैंग्वेज लैब निर्माण के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। प्रतिवेदन पठन डा.दुर्गावती भारतीय प्रभारी जनभागीदारी समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था प्रमुख प्रो डा अनुसुइया अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए नवप्रवेशित छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


अन्य पोस्ट