महासमुन्द

गणेशोत्सव की धूम, पंडालों समेत घरों में भी प्रतिमा विराजित
24-Sep-2023 2:47 PM
गणेशोत्सव की धूम, पंडालों समेत घरों में भी प्रतिमा विराजित

महासमुंद, 24 सितम्बर। महासमुंद जिले में भारी बारिश के बीच गणेशोत्सव की धूम है। चौक-चौराहे व घरों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है।

सुबह-शाम आरती के बाद गणपति को विशेष भोग लगाया जाता है। आरती में बड़ी संख्या में वार्ड के लोग शामिल होते हैं।

 

गणेशोत्सव को लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। ‘छत्तीसगढ़’अखबार के नियमित पाठकों ने भी अपने घरों में गणपति विरजित किए हैं और उन्होंने ही ये फोटो उपलब्ध कराए हैं।

आरंग निवासी ओम अग्रवाल कृषि कालेज के छात्र हैं और उन्होंने अपने घर में धूम्रवर्ण गणेश जी की प्रतिमा बिठाई है। माता पिता, बड़े भाई के साथ सुबह शाम गणपति की पूजा होती है और वे अपने गणपति को हर सुबह पारिजात फूल की माला पहनाते हैं। 

तुमगांव निवासी रोहन टांंडेकर, राजेश गोस्वामी, टिकेश टांडेकर, अजय मालवीय और अजय सिंह ने तुमगांव के वार्ड नंबर एक में गणपति की मूर्ति स्थापित की है। बड़े ही उत्साह के साथ यहां पूजा करने मुहल्ले के लोग सुबह शाम एकत्र होते हैं।

लोहिया चौक महासमुंद

महासमुंद पंजाबी पारा


अन्य पोस्ट