महासमुन्द
महासमुंद,24 सितम्बर। खोलबाहारिन पति रामलाल कुर्रे तेंदुलोथा वार्ड 12 बागबाहरा निवासी काीकल महासमुंद के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज की मौत आपरेशन बेड में ही डाक्टरों के लापरवाही के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने मामला बिगड़ ना जाए करके 4 बजे शाम तक कोमा में या बीपी लो गई है कह कह कर गुमराह करते रहे। आईसीयू में ज़बरदस्ती वेंटीलेटर में रखा गया। परिजनों ने मरीज को देखने की जिद की तो उन्हें अस्पताल से बाहर सडक़ में बिठा दिया गया। समाज के युवाओं ने जाकर डॉक्टर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत गई है।
परिजनों ने दोषी अस्पताल संचालक और डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व शव का मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम साथ दंडाधिकारी जांच कर वीडियो ग्राफी करने की लिखित शिकायत थाने में की है। जिस पर एसडीओपी मंजूलता बाज ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आज उक्त शव का शाम तक पीएम किया जाएगा।