महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 सितंबर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा रविवार को पिथौरा पहुंचेगी। यात्रा को भव्य रूप देने भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग अलग जवाबदारिया सौंपी गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश भर में सबसे बड़े स्तर की होने वाली है यात्रा में दिल्ली से केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव संगठन मंत्री पवन साय शिवरतन शर्मा सांसद चुन्नीलाल साहू सहित प्रदेश व जिले के वरिष्ठ नेता पहुँचने वाले है जिनका स्वागत करने लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होने वाले है परिवर्तन यात्रा की अगुवाई 2 हज़ार मोटर साइकिल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। बार चौक से 40 कीर्तन मण्डलियों का दल यात्रा का स्वागत करते हुए जाएगी। यात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुचते ही भव्य गगनभेदी आतिशबाजी व 5 क्विंटल फूलों की वर्षा 51 पंडितों के स्वास्तिक वाचन के साथ होगी। साथ ही नगर को सैकडो स्वागत द्वार व बैनर पोस्टर से सजाया जा रहा है।