महासमुन्द

महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिला मोर्चा ने की आतिशबाजी
23-Sep-2023 7:04 PM
महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिला मोर्चा ने की आतिशबाजी

महासमुंद, 23 सितम्बर। भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद चुन्नीलाल के प्रति आभार व्यक्त किया। 

कल दिल्ली से वापसी होने पर सांसद कार्यालय महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी की तथा नारी शक्ति वंदन विधेयक पास कराने में सहयोग के लिए उनका आभार जताया। 

इस मौके पर महिला मोर्चा पदाधिकारी मीना वर्मा, कौशिल्या बंसल, पार्वती साहू, शुभ्रा शर्मा, मधु यादव, सीता डोंडेकर समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट