महासमुन्द

अंगदान करने ली शपथ
23-Sep-2023 4:22 PM
अंगदान करने ली शपथ

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 सितम्बर। जिले में आयुष्मान भव: कार्यक्रम का संचालन 17 सितम्बर से किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.कुदेशिया के निर्देशानुसार 21 सितम्बर को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के परिसर में अंगदान करने के लिए शपथ ली गई।

मालूम हो कि मृत्यु के बाद जो अंग और ऊतक उपयोग के लिए हो सकते हंै वो सभी दान किया जा सकता है। देश में प्रतिरक्षण के लिए अंग और ऊतक की कमी को देखते हुए यह प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही परिवार, दोस्तों और साथी नागरिकों को अपनी मृत्यु के पश्चात् अंगों के दान के लिए प्रोत्साहित करने शपथ लिया गया।

इस अवसर पर डॉ.व्ही पी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रा.स्वामि. नीलू घृतलहरे ने अधिकारी-कर्मचारियों को अंगदान करने के लिए शपथ दिलाई।


अन्य पोस्ट