‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 19 दिसंबर। जय चंडी कबड्डी खेल कला क्लब के तत्वावधान में बागबाहरा शहर के जैन मंदिर मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किया, वहीं फायनल कबड्डी मैच का शुभारंभ सिक्का उछाल कर खल्लारी के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया।
ऑल इंडिया स्तर के कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 18 टीम एवं महिला वर्ग 12 टीम ने हिस्सा लिए, जिसमें सम्बलपुर ओडिशा, मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, हिमाचल, गुजरात, अहमदाबाद, पानीपत हरियाणा, गुरुग्राम हरियाणा मुंबई, नागपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई, कोरबा,पेंड्रा, बिलासपुर, कौहाकुडा गोंगल सहित कुल 30 कबड्डी टीम हिस्सा लिए।
इस प्रतियोगिता को सरकारी आफिशियल स्तर के कर्मचारी एवं कबड्डी की बारीकी से जानकारी रखने वाले निजी संस्थान के ऑल इंडिया स्तर के अंपायर रेफरी कोच छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा की देखरेख में सम्पन्न कराया गया।
आफिशियल टीम में ओपी जायसवाल, पवन कुमार ध्रुव, नरेन्द्र रगव चौहान, रेखराज डडसेना, गनेश ठाकुर, मयाराम ध्रुव, गोकुल डडसेना, हेमंत डडसेना, बिसम्भर ठाकुर, श्याम कुमार दीवान, लीलाधर साहू, मुकेश कुमार वर्मा, अजीत कुमार, चेतन ठाकुर, शंकरलाल पटेल, सौरभ वर्मा, नम्रता पटेल, महेश्वरी ध्रुव, रिंकी डडसेना, भूषण कुमार साहू, मिथलेश दीवान, आशाराम ठाकुर, चंद्रकांत साहू, धन्नुकुमार सहित जाने-माने रेफरी की देखरेख में कबड्डी स्पर्धा का आयोजना कराया गया।
पुरुष वर्ग में पहला इनाम गुरुग्राम हरियाणा तो महिला वर्ग में पहला इनाम बिलासपुर छत्तीसगढ़ तो दूसरा पेंड्रा, तीसरा इंदौर, चौथा नागपुर के नाम रहा।
पुरुष वर्ग में दूसरा इनाम जबलपुर तीसरा कोरबा चौथा बिलासपुर दोनों वर्ग पुरुष महिला वर्ग को अलग-अलग 51 हजार और कप, दूसरा 35 हजार कप, तीसरा 21 हजार कप और चौथा 11हजार कप प्रदान किया गया है।