महासमुन्द
महासमुंद,14 दिसंबर। ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में 16 दिसंबर को विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में शहीद स्मारक परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ.सफाई किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस दिन भारत-पाकिस्तान की लड़ाई हुई थी। इस युद्ध में 25 भारतीय जवान शहीद व 12 जवान घायल हो गये थे। इन शहीदों के शहादत को याद करने के लिए विजय दिवस के रूप में मनाते हंै। इस युद्ध में 25 भारतीय जवान शहीद व 12 जवान घायल हो गये थे। इस दिन शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित करते हैं साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दिया जाता है। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्राकर, प्रदीप चन्द्राकर, नंदकिशोर सिन्हा, आरपी साहू, कन्हैया लाल, अरुण साहू, कनक राम निषाद, रामप्यारी साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।