महासमुन्द
जिले में अब तक सवा 3 लाख टन धान की खरीदी
14-Dec-2024 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14दिसंबर। नोडल अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में 11 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 64.029 किसानों से 3 लाख, 25 हजार, 283.84 टन धान खरीदी गई है। इसके बदले में किसानों को 748 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों में अब तक एक करोड़ 39 लाख 93 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हो चुका है। इसमें 75 लाख 59 हजार 258 नया बारदाना, 45 लाख 91 हजार 307 बारदाना मिलरों से प्राप्त हुआ है। जबकि 15 लाख 31 हजार 50 बारदाना पीडीएस से प्राप्त हुआ है। किसानों से भी 3 लाख 11 हजार 570 बारदाना प्राप्त किया उपार्जन केंद्रों में अब तक कुल 86 लाख 33 हजार 686 बारदाने का उपयोग किया गया है और वर्तमान में 53 लाख 59 हजार 499 बारदाना शेष है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे