महासमुन्द

कभी बारदाने की कमी, कहीं टोकन का टोटा, तौलाई में धान की हेराफेरी हो रही-कांगे्रस
14-Dec-2024 2:55 PM
कभी बारदाने की कमी, कहीं टोकन का टोटा, तौलाई में धान की हेराफेरी हो रही-कांगे्रस

साय सरकार के एक साल के विरोध में कांग्रेसियों का मौन धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 दिसंबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को एक साल में हाल-बेहाल करने वाली भाजपा सरकार के विरोध में महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा मौन धरना-प्रदर्शन किया गया। 

कहा कि आज लगातार छत्तीसगढ़ में लोग परेशान हैं। बीजेपी ने वादा किया था युवाओं को लाखों नौकरी देने का पर हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की नौकरी छीनने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। हर विभाग में लगातार छटनी की प्रक्रिया चल रही है। लोग नौकरियों के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश भर में अपराध की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अपराधियों को कानून व्यवस्था की कही भय नहीं है। रायपुर राजधानी समेत हर क्षेत्र में गोलीबारी चाकू बाजी चल रही है। एक साल में 6 बार गोलीबारी, 80 हत्या एवं अनेक लूट डकैती सामूहिक बलात्कार की घटना हो चुकी है। 

कांग्रेसियों ने आरोप लगाते कहा कि पुलिस परिवार भी सुरक्षित नहीं है। सूरजपुर में पुलिस कर्मी की पत्नी व मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है। राजधानी रायपुर में हर रोज चाकू बाजी की घटना हो रही है। जनता में दहशत का माहौल है। लगातार बलात्कार और गैंगरेप की घटनाओं से प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सरकार के द्वारा पेड़ों के नाम पर भरपूर नौटंकी चल रही है। भाजपा नेता एक पौधा मां के नाम की नारा देकर हजारों लाखों पेड़ अदाणी के नाम पर कुर्बान करके हंसदेव जंगल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। जंगल के पेड़ कटाई का विरोध करने पर आदिवासियों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। 

कहा कि किसानों का एक साल में हाल बेहाल करने वाली भाजपा सरकार ने धान के एक मुफ्त भुगतान की वादा करके किसानों को धोखा दिया है। दो किश्तों में धान खरीदी की राशि प्रदान कर रही है। कभी बारदाने की कमी,कहीं टोकन का टोटा, तौलाई में करोड़ों क्विंटल धान की हेराफेरी हो रही है।  किया जा रहा है कही दो किलो कही चार किलो अतिरिक्त प्रत्येक क्विटल में अधिक धान लिया जा रहा है। सरकार और शासन प्रशासन के द्वारा किसानों को धमकी दिया जा रहा है कि रवि फसल लगाने पर जुर्माना देना होगा और खेतों की बिजली काट दी जाएगी।

भाजपा सरकार को किसान विरोधी,गरीब विरोधी,महिला विरोधी,शिक्षा विरोधी, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब करने वाली, छत्तीसगढिय़ों का विरोध करने वाली, अदाणी समर्थक भाजपा सरकार कहते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। जिसमें खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री, डा.तरुण साहू महामंत्री, पार्षद निखिलकांत साहू, राजेश नेताम, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, राजू साहू, निर्मल जैन, शाहबाज रजवानी, कविता तिवारी सेवादल, मोती साहू आदि ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने का विरोध किया।
 


अन्य पोस्ट