महासमुन्द

पंचायत चुनाव आरक्षण कार्रवाई, आम सूचना जारी
14-Dec-2024 4:06 PM
 पंचायत चुनाव आरक्षण कार्रवाई, आम सूचना जारी

सरपंच-पंच के लिए 17, जनपद-जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की कार्रवाई 19 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 दिसंबर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024.25 के आरक्षण कार्रवाई हेतु आम सूचना प्रकाशित करने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए हंै। आम सूचना का प्रकाशन कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसीलए जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है।

जिले के विकासखंड पिथौरा, बसना, सरायपाली, बागबाहरा एवं महासमुंद के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण कार्रवाई संबंधित विकासखंड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में 17 दिसंबर को प्रात: 11 बजे प्रारम्भ किया जाएगा। कार्रवाई के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्रवाई में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति के लिए सूचना प्रकाशित की गई है।

इसी तरह सभी विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्रवाई जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 19 दिसंबर 2024 को प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा तथा जिले के जिला पंचायत सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्रवाई जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 19 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।


अन्य पोस्ट