महासमुन्द

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान: स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
14-Dec-2024 4:07 PM
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान: स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13दिसंबर। कलेक्टर विनय कुमार लगेह के निर्देशन, समीर पांडेय जिला कार्यक्रम अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्ययोजना अनुसार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को महासमुंद की परियोजना समन्यवक राजेश्वरी साव द्वारा उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं को चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित गांव की महिलाओं व गांव के नागरिकों को पोषण आहार के बारे में बताया गया। खिलेश्वरी चक्रधारी जिला मिशन समन्वयक ने हाड़ाबंद शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाल संरक्षण की जानकारी दी गई। बाल विवाह के रोकथाम हेतु समस्त छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया एवं बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाई गयी।

जिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के खेमराज चौधरीस कीर्ति यदु, केश वर्कर, सखी वन स्टॉप सेंटर के द्वारा वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्रमसिंग सिंदर, डिगेश्वरी साहू जेंडर विशेषज्ञ, कुलेश्वर राम ध्रुव, चित्रलेखा साहू, सुनीता देशमुख का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट