महासमुन्द

वेडनर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
29-Jan-2025 2:34 PM
वेडनर स्कूल में वार्षिक  पुरस्कार वितरण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 29 जनवरी। स्थानीय वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। शाला के मैनेजर  रेव्ह.फ ादर जार्ज कवालम एवं प्राचार्य रेव्ह फ ादर देवानंद बाघ ने तिरंगा फहराया गया। कक्षा पांचवी की छात्रा आध्या गोस्वामी एवं उपशाला नायिका श्रुति चंद्राकर ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अमर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने देने की बात कही। उन्होंने  कहा कि जीवन देशभक्ति गीत के  माध्यम से बाल कलाकारों ने बड़े ही सुंदर ढंग से देशभक्ति से ओतप्रोत अपने मन के भावों को व्यक्त किए।

 प्री प्राइमरी, प्राइमरी एवं कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हें मुन्हें बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वेशभूषा धारण किए हुए आज भी उनकी मौजूदगी का एहसास दिला दिया। तत्पश्चात समय समय-समय पर शाला में हुए विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। खेल एवं अनुशासन के क्षेत्र में ब्लू हाउस विनर एवं रेड हाउस रनर रहे। साल भर हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता में खेल प्रभारी शिक्षक छन्नू लाल साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक उपेंद्र सोना के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की सांस्कृतिक कमेटी प्रभारी टिशा नंदवानी एवं युग राठौर के द्वारा किया गया। अंत में उपशाला नायक पार्थ साहू के द्वारा आभार व्यक्त किया। इस अवसर मैनेजर रेव्ह फ ादर जार्ज कवालम, प्राचार्य रेव्ह.फ ादर देवानंद बाघ एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पालक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट