महासमुन्द
नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए प्रेक्षक महासमुंद पहुंचे
29-Jan-2025 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29जनवरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए प्रेक्षक जय प्रकाश मौर्य आईएएस महासमुंद पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के पश्चात उन्होंने नाम निर्देशन प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। वे न्यू सर्किट हाउस लभराखुर्द, महासमुंद में ठहरे हैं। प्रेक्षक से सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक मिलने का समय निर्धारित है। उनसे उनके मोबाइल नम्बर 97554.49925 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे