महासमुन्द

विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर का समय बदला
30-Jan-2025 2:54 PM
विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर का समय बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जनवरी।
प्रतिदिन सायंकाल विशाखापट्टनम से रायपुर जाने वाली पैसेंजर का समय एक बार फिर बदल गया है। इस बार इसके समय में पहले की अपेक्षा एक घंटा 10 मिनट पहले याने महासमुंद रेलवे स्टेशन में सायं 4 बजकर 40 मिनट पर पहुंचने का है। मालूम हो कि ट्रेन क्रमांक 08528 विशाखापट्टनम इससे पहले सायं 5 बजकर 40 मिनट को यहां आती थी। इस 2 जनवरी से 10 जनवरी तक ट्रेन का परिचालन रेलवे ने रद्द किया। अब रद्द की गई ट्रेनों की तिथियां पूरी होने के बाद इस ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन खरियार रोड ओडि़शा रेलवे स्टेशन में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट आने का समय तय किया गया है। जबकि कोमाखान रेलवे स्टेशन दोपहर 2 बजकर 50 मिनट, बागबाहरा 3 से 3.15 बजे तक 4 बजे भीमखोज,4 बजकर 40 मिनट पर अरंड एवं महासमुंद 4 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। बताया गया है कि वर्तमान पैंसेजर के समय को देखते हुये यात्रियों द्वारा माना जा रहा है कि यह प्रतिदिन समता सुपरफास्ट विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली जाने वाली गाड़ी के पहले महासमुंद पहुंचेगी। बहरहाल वर्तमान समय में पैसेंजर का परिवर्तन से यात्रियों में हर्ष व्याप्त है । यह पैसेंजर रात 7.30 बजे से रात 8 बजे तक ही रायपुर पहुंचेगी। इस एक पैसेंजर को छोडक़र शेष ट्रेनों का समय यथावत है।
 


अन्य पोस्ट