महासमुन्द

मौनी अमावस्या पर पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक-हवन
30-Jan-2025 2:24 PM
मौनी अमावस्या पर पार्थिव  शिवलिंग का रुद्राभिषेक-हवन

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
महासमुंद, 30जनवरी।
बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए। सुबह पुरोहितों द्वारा रुद्राभिषेक करवाया गया। इसके बाद हवन पूजन संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर हवन पूजन कार्यक्रम सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक शुरू हुआ। पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया गया। पूजन में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके पश्चात हवन पूजन आरम्भ हुआ। सभी ने मिलकर हवन में आहूति दी। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक व नगर पालिका महासमुंद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, पप्पू पटेल सहित भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी व अन्य नेता-पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट