महासमुन्द

शुक्रवार को आखिरी दिन, टोकन कटाने वाले किसानों के पास धान है या नहीं, देखने के लिए अफसर घर तक पहुंच रहे
30-Jan-2025 2:34 PM
शुक्रवार को आखिरी दिन, टोकन कटाने वाले किसानों के पास धान है या नहीं, देखने के लिए अफसर घर तक पहुंच रहे

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
महासमुंद,30 जनवरी।
समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिये अब मात्र 2 दिन ही शेष हैं। अंतिम दिन 31 जनवरी को धान बेचने के लिये किसानों को 30 जनवरी की शाम 5 बजे तक टोकंन कटाना होगा। 5 बजे के बाद टोकन नहीं कटा पायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में 96 फीसदी धान की खरीदी की जा चुकी है। महज 4 फीसदी किसान ही शेष हैं। ये 4 फीसद किसानों के पास आज का दिन आखरी है। ओििड़शा बॉर्डर के आसपास के किसानों को पहले धान दिखाने कहा जा रहा है ताकि अवैध धान उपार्जन केन्द्र में ना आए।

इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुरूआती दिनों से ही ओडि़शा का धान पकड़ाता रहा है। आज अंतिम दिनों में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है। 
इसलिए टोकन कटाने वाले किसानों के पास वास्तव में धान है या नहीं, यह देखने के लिए अफसर किसानों के घर तक पहुंच रहे हैं। जिले के 182 केन्द्रों में अब तक 152352 किसान 1089356 एमटी धान बेच चुके हैं। इनमें से 115 मिलरों को 476441.44 एमटी धान प्रदाय किया जा चुका है। जबकि संग्रहण केन्द्र में 131917.60 एमटी धान रखा गया है। अब उपार्जन केन्द्रों में उठाव के लिये 480996.96 एमटी धान शेष है। कल 31 जनवरी के बाद धान खरीदी बंद हो जायेगी। ऐसे में केवल उठाव ही शेष रह जायेगा। 
 


अन्य पोस्ट