महासमुन्द
महासमुंद, 30 जनवरी। महासमुंद खरियाररोड हाइवे में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। हालांकि प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी है।
जानकारी अनुसार बीते सोमवार को कोमाखान थाना अंतर्गत हाइवे में स्थित पटपरपाली में एक महिला हैंडपंप में पानी भरने गई थी। वह सडक़ किनारे किनारे सिर में पानी की गुंडी लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक में सवार दो लोगों ने गले में पहने हार को झपट्टा मारकर निकाल लिया। महिला कुछ समझ पाती बाइक सवार तेज रफ्तार में भाग निकले।
यह भी जानकारी मिली है कि एक साल पहले ही महिला का विवाह हुआ है। गरीबी रेखा में जीवन यापन-करने वाली नीलबाई ने बताया कि उक्त मंगलसूत्र हार नकली थी। जिसकी कीमत 150 से 200 रुपए तक है। सालभर पहले उनके माता-पिता ने खरीदा था। इस घटना से लोग सहम गए हैं। हालांकि हार नकली थी, लेकिन घटना असली थी। इस घटना में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। ज्यादा कुछ नुकसान नहीं होने के चलते पीडि़त परिवार पुलिस तक भी नहीं पहुंची।