महासमुन्द
महासमुंद जपं में भाजपा की दिशा अध्यक्ष निर्वाचित मात्र एक मत से कांगे्रस को हराया
04-Mar-2025 3:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च। महासमुंद जनपद पंचायत में आज भाजपा की दिशा रामस्वरूप दीवान अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस की सृष्टि मोहित ध्रुव को मात्र एक मत से पराजित किया।
जनपद पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आज पूर्वान्ह 11 मतदान शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा के 14 और कांग्रेस के 11 जनपद सदस्यों ने मतदान किया।
इस दौरान भाजपा के 14 में से 13 मत दिशा दीवान को और 12 मत सृष्टि को प्राप्त हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे