महासमुन्द

नवनिर्वाचित सरपंचों ने की विधायक से मुलाकात
03-Mar-2025 3:44 PM
नवनिर्वाचित सरपंचों ने की विधायक से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 मार्च। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव के नवनिर्वाचित सरपंचों ने रविवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। चुनाव में मिली सफलता की खुशी बांटने पहुंचे सरपंचों ने विधायक का पुष्प हार से सम्मान किया।

 वहीं  विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी निर्वाचित सरपंचों को जीत की बधाई देकर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी सरपंचों  के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। गांव से जुड़े विषय एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। विधायक श्री सिन्हा ने सभी सरपंचों को  गांवों के विकास कार्य के हर संभव सहयोग का वादा किया है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्मी सलूजा, ललिता अग्रवाल सहित पदाधिकारी,  कार्यकर्ता, नवनिर्वाचित सरपंचों में ग्राम पंचायत पथर्री सरपंच पिंटू दीवान, सिंघनपुर की सरपंच झालबाई राय, कछारडीह सरपंच दिनेश्वर साहू, ढांक सरपंच हेमीन देवा नायक, गोडपाली सरपंच रितु गेंदराम दीवान और डुमरपाली सरपंच यमुना ठाकुर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट