‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक में नवीन सदस्यों प्रभा पंडा, दिनेश कुमार द्विवेदी का अंग वस्त्र, श्रीफल, सदस्यता सम्मान पत्र एवं पुष्प माला से स्वागत किया। इसी तरह प्रांतीय पेंशनर दिवस 2026 में महासमुंद जिले में आयोजित करने के लिए बी के चंद्राकर के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। इसके लिए आयोजन समिति का गठन भी किया गया है।
बताया गया कि समिति के संयोजक बंसीलाल चंद्राकर, सहसंयोजक डॉ राम कुमार चंद्राकर, कोष प्रभारी बलराम ध्रुव प्रति माह प्रति सदस्य 200 रुपए संग्रहित करेंगे। इस दौरान चमन लाल चंद्राकार, सालिक राम चंद्राकर, भानु प्रसाद सूर्यवंशी का श्रीफल से सम्मान करते हुए उनके जन्मदिन उत्सव मनाया गया। राम बाई गुरु दत्ता को दूरभाष पर बधाई देते हुए सभी सदस्यों ने जन्मदिन का बधाई दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अशोक गिरि गोस्वामी जिलाध्यक्ष द्वारा पर्यावरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
रघुनाथ सिन्हा, प्रभा पंडा, के के हनुमंता ने भी पर्यावरण पर विचार रखे। बैठक के अंत में दिवंगत पेंशनरों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. आर के परदल, अदालत प्रसाद दुबे को श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव बैसाखू राम देवांगन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ अशोक गिरि गोस्वामी, सचिव वैशाखू राम देवांगन, कोषाध्यक्ष मनराखन ध्रुव, कार्यालय सचिव बलराम ध्रुव, उपाध्यक्ष के के हनुमंता, वरिष्ठ सदस्य बसंत कुमार चंद्राकर, आयोजन समिति के संयोजक बंसी लाल चंद्राकार, आर के चंद्राकर, आर के वर्मा, बोध राम साहू, बुधारू राम ध्रुव, लखन लाल कनौजे, चमन लाल चंद्राकार, के के चंद्राकर, रघुनाथ सिन्हा, सतीश कुमार पांडेय,डीपी चौधरी आदि उपस्थित थे।