महासमुन्द

फलदार पौधों का रोपण
07-Jun-2025 3:40 PM
फलदार पौधों का रोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जून। श्रीजन कल्याण समाज सेवी संस्था प्रमुख हेमलता की देखरेख में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत लोहारडीह के आश्रित गांव घोंघीबाहरा में किया गया। गांव के सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, तालाब, सडक़ किनारे, चौक चौराहों पर फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण पश्चात ग्राम की महिला पंच विमला खैरवार और शांति कुजूर द्वारा उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाया गया कि हम अपने घर और आसपास फलदार पौधों को लगायेंगे बढ़ते तक उसकी देखभाल करेंगे उसमें पानी देंगे घेराकर जानवरों से बचायेंगे। इसके साथ अपने जंगल की सुरक्षा भी करेंगे और सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करेंगे।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग महिला समूह ग्राम विकास समिति वन अधिकार समिति एवं वन प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे। साथ ही संस्था के क्षेत्रीय कार्यकर्ता, विष्णुप्रिया ठाकुर,हीना साहू,राजेश निषाद उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट