महासमुन्द
महासमुंद, 7 जून। बसना क्षेत्र स्थित सांकरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो मामले में शराब जब्त कर दो लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बल्दीडीह में राजकुमारी वैष्णव अपने मकान बाड़ी में शराब ब्रिकी करने वास्ते अवैध रूप से रखी है। पुलिस ने ग्राम बल्दीडीह में महिला के मकान बाड़ी में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। जहां राजकुमारी वैष्णव के मकान बाड़ी में 23 पैकेट हाथ भटठी महुआ शराब कुल 4140 एमएल कीमती 820 रुपए को जप्त कर धारा 34-1 क आबकारी एक्ट का पाये के तहत कार्रवाई की है।इसी तरह एक अन्य मामले में ग्राम परसवानी चौक के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जेराभरन में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध करा रहा है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्रवाई की। शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये तथा शराब पिलाने वाला जोगेन्द्रक प्रधान उम्र 23 साल, जेराभरन निवासी पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली, 04 नग डिस्पोजल गिलास, 03 नग पानी पाऊच के खाली झिल्ली जब्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36-सी आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।