महासमुन्द
महासमुंद, 7 जून। ग्राम पंचायत भोरिंग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां छत पर सोए युवक की छत से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना बीते बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। तार के संपर्क में आने से युवक का आधा शरीर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। तुमगांव थाना प्रभारी हितेश जंघेल ने बताया कि मृतक रामायण धीवर पिता शिव कुमार धीवर ग्राम पंचायत भोरिंग का रहने वाला था, जो अपने भाई का अंतिम संस्कार के बाद अपने दोस्त चेतन के साथ चला गया। वहां शराब पीने के बाद उनके घर में सोने चला गया। खाना खाने के बाद दोनों छत पर सोए हुए थे। रात में रामायण धीवर नशे की हालत में उठकर 11 केवी के इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। तार में ही गिर जाने से शरीर का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया। हैरानी की बात है कि बगल में सोया उनका दोस्त भी नशे की हालत था।
इसीलिए उसे कुछ भी पता नहीं चल पाया। सुबह करीब 4 बजे गली से गुजरते समय छत पर आग की लपटे देख जब घर पहुंचे तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। छत पर जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुमगांव थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
छत से गुजरी 11 केवी के हाइटेंशन बिजली तार से जिस युवक की चिपकने से मौत हुई, लोग बिजली तार में चिपके शव को छूने के लिए घबरा रहे थे।