महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जून। नगर की समाज सेवी संस्था मुक्तिधाम सेवा समिति जो कि विगत 15 वर्षों से लावारिस एवं अनाथ,असहाय शवों का अंतिम संस्कार कर रही है। उसी कड़ी में शनिवार को फिर से उन्हें किसी के काम आने का अवसर मिला।
ज्ञात हो कि एक 60 वर्षीय वृद्ध 2 जून को महासमुंद जिला चिकित्सालय में चिकित्सा हेतु भर्ती हुआ था। जिनकी इलाज के दौरान 4 जून को मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा पतासाजी के उपरांत परिजनों से संपर्क किया गया। किन्तु उनके पुत्रों द्वारा शव लेने से इंकार करने पर नगर की सामाजिक संस्था मुक्तिधाम सेवा समिति को कफन-दफ्न हेतु सुपुर्द किया गया। जिनका ससम्मान अंतिम संस्कार मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। जिनमें मुख्य रूप से राजू चंद्राकर,डॉ. जे शुक्ला, ओम प्रकाश औसर, फगुआ पटेल, संजय साहू,डॉ एजाज हसन नकवी, मनोज पटेल, गुमानचंद शामिल थे।