महासमुन्द
सीसी रोड के लिए नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
07-Jun-2025 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7जून। कल शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 25 डॉक्टर राधाकृष्णन वार्ड में 31 लाख 49 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
अध्यक्षता वार्ड पार्षद भाऊराम साहू ने की। पालिका अध्यक्ष व पार्षद ने सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए वार्ड वासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जितेंद्र ध्रुव, पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, धनेश्वरी सोनवानी, हाफिज कुरैशी, आनंद साहू, पप्पू ठाकुर, मनीष बंसल,अभिषेक पांडे, लीलेश साहू, मौसम साहू, राहुल पटेल आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे