महासमुन्द

बड़े भाई से मारपीट
07-Jun-2025 4:09 PM
बड़े भाई से मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7जून। सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम पाटनदादर में पिता को गाली गलौच करने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ग्राम पाटनदादर थाना सांकरा निवासी वृंदावन साहू ने बताया कि 4 जून को रात्रि करीबन 9 बजे उसका छोटा भाई खिरोद साहू बाहर से आकर अपने पिताजी से गाली-गलौच करने लगा। जिसे वृंदावन साहू ने मना किया तो इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं लकड़ी से मारपीट किया। मारपीट करने वृंदावन साहू को चोट आयी है। घटना को वृंदावन साहू के पिता एवं पत्नी रिंकी साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खिरोद साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115-2 बीएनएस, 296.बीएनएस, 351 -2, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


अन्य पोस्ट