महासमुन्द
स्कूल में पौधारोपण
07-Jun-2025 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर बीते 5 जून को शास.उच्च. माध्य.वि. गिधली में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य प्रदीप चौधरी के साथ विद्यालय के व्याख्याता, कार्यालयीन कर्मचारी और कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर आम,अशोक, सागौन, नीम, तुलसी, गुड़हल आदि पौधों का रोपण किया गया। पौधों पर कांटेदार जाली लगातार उनका संरक्षण और संवर्धन करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पौधों की व्यवस्था अजय कुमार प्रधान और दीपक कुमार साहू व्याख्याता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता राजेन्द्र पटेल, अजय कुमार प्रधान, दीपक कुमार साहू, सिदार सिंह सिदार, अजय प्रधान, हेमंत प्रधान, ईश्वरी पोर्रे, प्रियंका देवता, करमूलाल चौहान, मलय बसंत साहू, प्रशांत साहू, सविता भोई आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अजय कुमार प्रधान ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे