‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम रायपुर में कल 05 अगस्त को आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले की 15 वर्ष बालक टीम, 17 वर्ष बालक एवं बालिका टीम शामिल हुई। जिले की 17 वर्ष बालक टीम ने गरियाबंद को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां फाइनल में रायपुर को 4.2 से हराकर विजेता बना।
विभाग से मिली जानकारी अनुसार बालक टीम राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक जशपुर में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद की 17 वर्ष की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। हॉकी 17 वर्ष बालक विजेता टीम के खिलाडिय़ों में शासकीय उमावि बेमचा महासमुंद के राकेश निषाद, पुष्कर साहू, डोगेश निषाद, फलेश यादव, गणेश सेन, राजकुमार निषाद, देवेश कुमार चंद्राकर, सागर सेन,टोमेश चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जय चंद्राकर, देवेंद्र ध्रुव, हर्ष कुमार बघेल, अरविंद विश्वकर्मा, प्रभात कोसरे, सेवक फ़ाइनल में प्रवेश कर रायपुर से किया जिसमें शासकीय उ मा विद्यालय बेमचा के धारणी निषाद, जागृति यादव, सोनाली ठाकुर, तोमेश्वरी साहू, गूंजा ध्रुव, रागिनी निषाद, सविता जोशी, ओमेश्वरी मानिकपुरी, डॉली चंद्राकर, विभा साहू, माधुरी पाटेश्वर, सृष्टि बांधे, साधना देवदास, आरुषि देवदास, झरना विश्वकर्मा व रिंकी निषाद शामिल रहे। इसी तरह 15 वर्ष बालक टीम रायपुर, गरियाबंद के बाद तीसरे स्थान पर रहीं जिसमें 15 वर्ष बालक टीम में आशीबाई गोलछा उ. मा. वि. महासमुंद के युगल दीवान, योगराज दीवान, हिमांशु ठाकुर, तरुण दीवान, तुषार विश्वकर्मा, कुणाल पटेल, पूरब दुर्रे, त्रिलोक ध्रुव, वीरेंद्र मांझी, तीर्थराज, दीपक कुमार, सजल शर्मा, कुमार सिंह, योगेश दीवान, बसंत चक्रधारी, सुशांत दीवान शामिल हुए। जानकारी अनुसार लगातार 3 सालों से बेमचा की बालक टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस वर्ष भी शासकीय उ मा विद्या.बेमचा को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत खेल उपकरण एवं नियमित खेल अभ्यास से हॉकी खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राहुल चंद्राकर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, डा. सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिन्हा, सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर,वेदराम, दुलामनी, रामेश्वरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।