महासमुन्द

फाइनेंस कंपनी में साढ़े 6 लाख का गबन, पूर्व प्रबंधक को जेल
04-Aug-2025 4:05 PM
फाइनेंस कंपनी में साढ़े 6 लाख का गबन,  पूर्व प्रबंधक को जेल

सरायपाली निवासी पूर्व मैनेजर पर देवभोग पुलिस ने की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 अगस्त। साढ़े छ: लाख से अधिक रकम की धोखाधड़ी और गबन के आरोपी सरायपाली निवासी उमाकांत पुरी पूर्व ब्रांच मैनेजर सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

40 से अधिक लोगों ने उमाकांत के विरूद्ध कुल 6 लाख,54 हजार 802 रु के गबन एवं धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। ग्राम बिलाईगढ़ थाना सरायपाली निवासी उमाकांत पुरी विगत 3 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2025 तक सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी देवभोग में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। यहां उमाकांत को ग्रामीण महिलाओं का समूह बनाकर समूह ऋण एवं अन्य वितरण कार्य, बिजनेस हेतु ऋण प्रदान करना एवं लोन राशि एकत्रित करने का अधिकार प्राप्त था।

उमाकांत ने अपने कार्यकाल में उक्त सभी लोन राशि का नगद एवं अपने फोन पे के माध्यम से एकत्रीकरण किया। लेकिन उक्त राशि को शाखा में जमा न कर अपने स्वयं के व्यय के लिए उसका उपयोग कर राशि का गबन व धोखाधड़ी की। कंपनी के ग्राहकों को जब इसकी जानकारी हुई तो कई लोगों ने जिसमें गोमती पारी पति उवासू पारी निवासी करचिया, वीना प्रधान पति केशराज सोनवानी निवासी डुमरबहाल, मुक्तेश्वरी पात्र पति भानू पात्र निवासी डुमरबहाल, हेमलता सोनवानी पति प्रभूलाल सोनवानी निवासी ढेपगुड़ा, नूरमती गोंड़ पति टीकम गोंड़ निवासी बाड़ीगांव, जगेयसेन नागेश पति हेमलाल नागेश निवासी कैटपदर, लक्ष्मी नायक पति सत्यवान नायक निवासी टिकरापारा, संतोषी पाड़े पति पुरनाचरण पाड़े निवासी कुम्हडईकला, पुष्पांजली सोनवानी पति पदमन सोनवानी निवासी कुम्हड़ईकला, करूणा नायक पति लीलाधर मांझी निवासी झिरीपानी, गोमती मांझी पति पुष्पासिंह मांझी निवासी झिरीपानी, दुरमिला ठाकुर पति लोकेश्वर सिंह ठाकुर निवासी धरनीबहाल समेत 40 ग्राहकों ने सम्बंधित ब्रांच में शिकायत की।

इसके बाद ब्रांच कर्मचारी सकते में आ गए और पूरे मामले की छानबीन करने पर आरोपी उमाकांत पुरी द्वारा अपने फोन पे पर 347841 रुपए एवं 19 ग्राहकों से नगदी लोन की राशि कुल 3ला्रख,6 हजार 961 रूपए कुल राशि 6लाख,54हजार 802 रुपए को महिला ग्राहकों से प्राप्त कर कंपनी के खाता में जमा न कर स्वयं के कार्यों पर व्यय करना पाया गया। इसके बाद सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी प्राइवेट फाइनेंस कंपनीद्ध देवभोग के डीआरएम सुशांत कुमार साहू ने तत्काल एफ आईआर दर्ज करायी। पश्चात् आरोपी उमाकांत को पुलिस ने जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट