महासमुन्द

कांवरियों की सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
05-Aug-2025 4:33 PM
कांवरियों की सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अगस्त। पुरातात्विक स्थल सिरपुर में साहू युवा मंच द्वारा आयोजित कांवरियों की सेवा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने समाज के युवाओं द्वारा बोलबम कांवरियों की सेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भगवान गंधेश्वर नाथ के भक्तों की सेवा करने का पुण्य अवसर मिलना भी सौभाग्य की बात है।

 इस अवसर पर पार्षद पीयूष अमृत साहू, डा. देवेंद्र साहू,ढालू राम साहू, नंदू साहू, विकास साहू, डॉ तरुण साहू, विनय साहू, मनीष साहू, सुभाष साहू, रत्नेश साहू, सीतेश साहू, जितेंद्र साहू, चंदन साहू, केशव राम साहू, अजय साहू आदि उपस्थित थे।

इसी तरह ग्राम लचकेरा स्थित लचकेश्वर नाथ मंदिर में सावन मास के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक कार्यक्रम में श्री साहू शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों उन्हें भगवान शिव का चित्र व श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। नपाध्यक्ष साहू ने भगवान लचकेश्वर नाथ की पूजा कर ग्राम वासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम में अरुण ध्रुव सरपंच, उदय राम निषाद उपसरपंच, यदु राम साहू, विज्जु सिन्हा, रूपेश साहू, सुरेश निषाद,पप्पू साहू, यादराम यादव, मुकेश ध्रुव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट