महासमुन्द

गांव के चारागाह-मुक्तिधाम की जमीन उद्योग को देने के प्रस्ताव पर पंचायत प्रतिनिधियों की आपत्ति
05-Aug-2025 4:21 PM
गांव के चारागाह-मुक्तिधाम की जमीन उद्योग को देने के प्रस्ताव पर पंचायत प्रतिनिधियों की आपत्ति

बिना पंचायत प्रस्ताव इश्तहार प्रकाशन पर जताई नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद, 5 अगस्त। औद्योगिक केंद्र बिरकोनी से लगी करीब 3.48 हेक्टेयर जमीन पर संचालित एक उद्योग के विस्तार के लिए और जमीन दिए जाने की कोशियों पर बिरकोनी पंचायत ने सख्त आपत्ति की है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दर्ज कराई है।

 सरपंच ने बताया कि गांव की चारागाह और मुक्तिधाम की जमीन को कैसे किसी उद्योग को दी जा सकती है? इश्तहार प्रकाशन के बाद ग्रामीण यह देखकर हैरान रह गए कि इश्तहार में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना ंंंके लिए मांगी जा रही बिरकोनी के पहनं 33 स्थित शासकीय भूमि, खसरा नंबर 1243, 2616, रकबा क्रमश: 1.720, 45.0, 22, 10.95, 0.12 कुल 3.48 हेक्टेयर भूमि में मुक्तिधाम और चारागाह की जमीन है।

ग्रामीणों के मुताबिक चारागाह की भूमि खसरा नंबर 2619 की 0.22 हेक्टेयर, खसरा नंबर.2620 की कुछ जमीन पर मुक्तिधाम है। इश्तहार प्रकाश के बाद ग्रामीणों में आक्रोष क्रोश फैल गया। इश्तहार में कहा गया कि उद्योग संचालनालय रायपुर का तहसीलदार को पत्र मिला है। जिसमें कहा गया है कि महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र महासमुंद को औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु उक्त जमीन जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग महासमुंद को हस्तांतरण किए जाने का लेख किया गया है। प्रकरण में स्पष्ट अभिमत व प्रतिवेदन मांगा गया है। उक्त भूमि को आबंटन कर भूमि स्वामी हक प्रदान किए जाने के संबंध में दावा-आपत्ति तहसीलदार द्वारा 7 अगस्त तक मंगाई गई है।

जिस पर कल बिरकोनी सरपंच चंदन चंद्राकर, उप सरपंच गिरीश चंद्राकर, पवन साहू, डेरहीन बाई ध्रुव, दीप कुमार निषाद, लक्ष्मी पटेल केशर, संतोषी, भुनेश्वरी साहू, हेमराज चंद्र साहू, फगुलाल साहू, नेहा साहू, तुकेश साहू, महावीर निषाद, देवकी बाई साहू, डोलू साहू, बहुर महिलांग, रवि चंद्राकर आदि ने महासमुंद आकर तहसीलदार के समक्ष लिखित में आपत्ति की है और कहा है कि गांव की चारागाह और मुक्तिधाम की भूमि जमीन प्रशासन कैसे किसी उद्योग को दे सकता है? बिना पंचायत प्रस्ताव के तो यह संभव ही नहीं है। न तो हमने और न ही पिछले कार्यकाल की पंचायत बॉडी ने तत्संबंध में प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव की मांग भी नहीं आई है। उपरोक्त सभी सरकारी जमीन ग्रामीणों की निस्तारी जमीन है।


अन्य पोस्ट