महासमुन्द

जिला जेल में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ
04-Aug-2025 2:48 PM
जिला जेल में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4अगस्त। महासमुंद जिला जेल में गायत्री शक्तिपीठ की महिला मंडल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम में 14 बंदी भाइयों ने दीक्षा प्राप्त की और चार बंदी भाइयों ने यज्ञोपवीत संस्कार कराए।

 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बंदी भाइयों को पूर्णिमा साहू, नीतू साहू, शारदा प्रजापति एवं भूखन निषाद ने गायत्री मंत्र,यज्ञ और जीवन शैली संबंधित कर्मकांडों का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के पश्चात बंदियों ने आत्मिक शांति की अनुभूति की तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम के दौरान एक बंदी भाई ने अपने साथियों को 10 कुर्ता, 10 धोती और 15 मंत्र चादर भेंट स्वरूप प्रदान किए। साथ ही महिला मंडल ने स्वाध्याय मंडल के संचालन के लिए 20 पुस्तकों का सेट जेल परिसर में भेंट किया गया।  इस अवसर ने बंदी भाइयों के जीवन में नई दिशा देने का कार्य किया, जो उनके आत्मोत्थान की ओर एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर लक्ष्मी राहंगडाले, कनेश्वरी निषाद, गायत्री साहू,चंद्रकला साहू, कमला रौतिया, पिंकी सेठ, पूजा साहू, राधेश्याम सोनू मौजूद थे।0


अन्य पोस्ट