महासमुन्द
सेवानिवृत्त अफसरों का विदाई सम्मान समारोह
05-Aug-2025 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5अगस्त। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ महासमुंद द्वारा रविवार को सेवानिवृत्त अधिकारियों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 4 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों जीएन सिदार, एनसी सिदार, केएस.ठाकुर, जीएस ध्रुव विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेवाअवधि में किए गए कार्यों का अनुभव साझा किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सीआर साहू,उपाध्यक्ष एलएल साहू, उपाध्यक्ष जेएल बाघ, प्रांतीय संगठन सचिव गोपाल चंद्र भोई ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
आभार प्रदर्शन प्रकाश पण्डा व मनोज कुमार ध्रुव ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे