महासमुन्द

वल्लभाचार्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला
05-Aug-2025 5:13 PM
वल्लभाचार्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर  कार्यशाला

महासमुंद, 5 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कल 4 अगस्त को करूणा दुबे, प्राचार्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में प्रशिक्षण डॉईपी चेलक, एनईपी संयोजक,डा.रीता पांडेय सहसंयोजक अजय कुमार राजा एनईपी मास्टर ट्रेनर एवं डॉ. अजय कुमार देवांगन सदस्य के संयोजन में किया गया आचार्य करुणा दुबे ने कहा कि विद्यार्थी जीई एवं वीएसी का चयन अपनी रुचि के अनुसार महाविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषय से करें आंतरिक मूल्यांकन एवं असाइनमेंट का रिकॉर्ड एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दस्तावेजों का संधारण सुनियोजित तरीके से करें। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापकों,कर्मचारियों, अतिथि व्याख्याता एवं एंबेसडर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्देशों से अवगत कराया गया एवं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया ताकि प्राध्यापक एवं अतिथि व्याख्याता नव प्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति .2020  के बारे में जानकारी प्रदान कर सके एवं विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषय जेनेरिक इलेक्टिव,वैल्यू एडिशन कोर्स एस्किल एनहैंसमेंट कोर्स, डिसिप्लिन स्पेसिफिक इलेक्टिव एबिलिटी एनहैंसमेंट कोर्स के चयन एवं सतत आंतरिक मूल्यांकन  के बारे में जानकारी प्रदान कर सके ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर सके।


अन्य पोस्ट