‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी । महात्मा गांधी हिंदुस्थान की आत्मा है। उनके विचार, दर्शन, कार्य अजर और अमर है और हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कार्य छत्तीसगढ़ व हिंदुस्तान के जन-जन के लिए बेहद आवश्यक और नयी पीढ़ी के युवाओं के लिए लाभकारी होगा। उपरोक्त विचार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा, बापू के प्रिय भजन व शांतिदूत शपथ ग्रहण अभियान का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस दुर्ग में व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा 30 जनवरी से 14 फरवरी तक पुरे देश में सर्वधर्म समभाव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा किया गया।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच मुंबई के अंतरराष्ट्रीय संयोजक विश्व शांतिदूत प्रकाश अर्जुनवार, अंतरराष्ट्रीय सह संयोजक नरेंद्र राठौर और राष्ट्रीय संयोजक विख्यात सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता गिरधर मढ़रिया के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली नगर निगम के सभापति, केशव बंछोर, छत्तीसगढ़ इकाई संयोजक और कांग्रेस महासचिव अरूण सिसोदिया थे।
इस अवसर पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा अमर रहे उनके विचार मन में सदा बना रहे। महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं, विचार है। हम सबको उनके कार्यो का अनुसरण करने की आवश्यकता है। अतिथि अरुण वोरा विधायक चेयरमैन स्टेट वेयरहाउस ने अपने उद्बोधन में कहा हमें गांधी के विचारों का अनुसरण करते हुए बच्चों में गांधी के कार्यों को बताने की आवश्यकता है, जिससे नई पीढ़ी को महात्मा गांधी का जीवन-दर्शन पता चल सके।
महापौर दुर्ग नगर निगम धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा आजादी के अमृत महोत्सव 75 वे वर्ष में हम उनकी पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मना रहे हैं यह हमारे लिए गौरव का विषय है।
सभी उपस्थितजनों द्वारा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना, बापू के भजन तथा शांतिदूत शपथ अभियान के आयोजन की सराहना की गयी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार मुक्ति, शांति, अहिंसा व स्वावलंबन को लेकर सांसद विजय बघेल द्वारा शपथ पत्र को पढक़र उपस्थित जनों को शांतिदूत की शपथ दिलाई गयी। पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, गया पटेल एवं एल्डरमैन रत्ना नारमदेव द्वारा भी आयोजन को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी तथा उनके साथियों द्वारा प्रभावी अंदाज में बापू जी के भजन प्रस्तुत किए। भारत स्काउट गाइड की गाइड कैडेट्स ने भी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर सामूहिक भजन गीत गाए।
इसी प्रकार महात्मा गांधी विचार मंच संगठन के पदाधिकारीयों को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार, माननीय सांसद विजय बघेल व विधायक दुर्ग अरुण वोरा जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए गए।
इस अवसर पर पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, अंशूमन मढ़रिया, आयुष मढ़रिया, एल्डरमैन रत्ना नामदेव, कविता रंगारी, छोटू चावला, सुमन उन्नी, डॉ. निर्मला गुप्ता, नीलु ठाकुर, योगेश देवी, गिरी गोस्वामी, डॉ गणेश पांडे, डॉ. मानसी गुलाटी, सूरज सिंह, कमलेंद्र शाह, गोवर्धन जायसवाल, सुनील संतोष ठाकुर, ललित चंद्राकर, किशोर कन्नौजे, मिनरल चौहान, मधु शाह, सुरजीत घोष, विवान दास, कैलाश काशीपुरी, वेद प्रकाश पांडेय,डॉ.राज, संतोष ठाकुर आदि उपस्थित थे।