दुर्ग

पर्स गुमने से नाराज, पत्नी और बच्ची को डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी दे फरार
02-Feb-2022 4:53 PM
पर्स गुमने से नाराज, पत्नी और बच्ची को डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी दे फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 फरवरी।
घर में पर्स गुम होने पर पति ने पत्नी और बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों के बीचबचाव बाद पीडि़त महिला ने पति के खिलाफ जामुल थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
पुलिस ने बताया कि भाठापारा ढौर प्रायमरी स्कूल के पास निवासी 40 वर्षीय सरस्वती गुप्ता गृहणी है। कल दोपहर वह घर में बच्चों के साथ थी तभी पति अनिल गुप्ता (41 वर्ष) घर पहुँचा और अपने खो गए पर्स के लिए पूछताछ करने लगा। सरस्वती ने बताया कि पर्स की जानकारी उसे नहीं है।  तुमको जानकारी है नहीं बता रही, ऐसा बोलकर अनिल गालियाँ देने लगा। सरस्वती ने गाली गलौज से मना किया तो घर में रखे डण्डा से उसे पीटने लगा। जब बच्ची कुमकुम बीच बचाव करने आई तो उसे भी डण्डा से सिर पर मार दिया। पड़ोस के लोग बीचबचाव करने लगे तो अनिल अपनी पत्नी और बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मारपीट से सरस्वती के सिर, दाहिने हाथ, बायें पैर और कुमकुम के सिर में चोट आई है। जामुल पुलिस ने आरोपी अनिल गुप्ता के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट