दुर्ग

पिकअप की ठोकर, बाइक सवार की मौत, 2 गंभीर
02-Feb-2022 4:36 PM
पिकअप की ठोकर, बाइक सवार की  मौत, 2 गंभीर

भिलाई नगर, 2 फरवरी। रात को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग अस्पताल में भर्ती है। दुर्घटना बाद फरार पिकअप चालक को पुलिस तलाश रही है।

उतई पुलिस ने बताया कि गोडपेन्ड्री मातापारा निवासी विश्राम निषाद (50 वर्ष) ने थाने में दुर्घटना की शिकायत दर्ज कराई है। विश्राम का बेटा उमाशंकर निषाद अपने दोस्त राहुल यादव और किरण के साथ बाइक क्रमांक सीजी 07 ओएम 7088 से सामान लेने सेलूद जा रहा था। जैसे ही सेलूद आमारोड धान संग्रह केन्द्र के पास पहुंचे, सामने उतई की तरफ से पाटन की ओर जा रही अज्ञात पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते बाइक को टक्कर मार दी।

इस सडक़ हादसे में राहुल यादव (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उमाशंकर (26 वर्ष) के दोनों पैर का गुठना, कोहनी में फ्रैक्चर हुआ है तथा किरण निषाद (26 वर्ष) के दाहिने हाथ की कोहनी और पंजा फ्रैक्चर हो गया है। घायलों को सेलूद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 337 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
 


अन्य पोस्ट