दुर्ग

घर में घुस तोडफ़ोड़, बाप-बेटे से मारपीट, जुर्म दर्ज
02-Feb-2022 4:49 PM
घर में घुस तोडफ़ोड़,  बाप-बेटे से मारपीट, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 फरवरी।
कल रात छावनी थाना अंतर्गत श्याम नगर में 25 वर्षीय युवक ने एक मजदूर के घर तोडफ़ोड़ कर बाप-बेटे की जमकर पिटाई कर दी।  देर रात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
छावनी थाना एसआई आरडी गेंड्रे ने बताया कि 52 वर्षीय ताराचंद बंजारे निवासी श्याम नगर, केम्प 2 बीएसपी में ठेका श्रमिक है। कल रात वह घर लौटा तो मोहल्ले का राजू मण्डले नशे की हालत में उसके घर में घुस तोडफ़ोड़ कर रहा है। जब ताराचंद के बेटे शेखर ने उसे रोका तो वह मारपीट करने लगा। बीचबचाव पर ताराचंद को राजू ने डंडे मार दिया। बाप-बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए राजू ने उन्हें खूब मारा और फरार हो गया। ताराचंद के दाहिने पैर के पंजे, हाथ की कोहनी तथा शेखर के एड़ी में चोट आई है। उनके घर की सीट और दरवाजा को आरोपी ने तोड़  दिया। पीडि़त ताराचंद की रिपोर्ट पर  पुलिस ने आरोपी राजू मण्डले उर्फ राजू नेपाली के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 452 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट