दुर्ग

जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर शहर सरकार की नाकामियों को करें उजागर- मिश्रा
02-Feb-2022 4:14 PM
जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर शहर सरकार की नाकामियों को करें उजागर- मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी।
नगर निगम के भाजपा पार्षदों की बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला भाजपा संगठन प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने सभी पार्षदों से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर शहर की कांग्रेस सरकार को घेरने के निर्देश दिए तथा नेहरू नगर से पुलगांव चौक तक चल रहे सडक़ चौड़ीकरण मे भेदभाव को भी प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा के सभी पार्षदों को अपने अपने वार्डो मे हस्ताक्षर अभियान चलाने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ जयसिंह राजपूत, महामंत्री ललित चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन प्रमुख रूप उपस्थिति थे। बैठक की अध्यक्षता नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा ने किया।

निगम में महापौर धीरज बाकलीवाल के कांग्रेस सरकार सरकार के 2 वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा पार्षदों के कामकाज व गतिविधियों की समीक्षा करने आज जिला संगठन प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने बैठक बुलाकर सभी पार्षदों को निगम के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार मुखर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि शहर कि सरकार विकास कार्यों में पूरी तरह फेल है। जनता मूलभूत कार्यों के लिए भटक रही है, किंतु जनता की कोई सुनवाई नहीं है, ऐसे में भाजपा पार्षद अपना विपक्ष के दायित्व का निर्वहन करते हुए जनता की आवाज बनकर उनकी नाकामियों को उजागर कर निरंतर दबाव बनाए प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने सडक़ चौड़ीकरण में बाधक मंदिरों को तोडऩे की कोशिश व दूसरे धर्मस्थल चर्च को बचाने भेदभावपूर्ण कार्यों को लेकर अपने अपने वार्डो में हस्ताक्षर अभियान चलाने के निर्देश दिए।  पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने निगम महापौर को विकास शून्य मेयर बताते हुए कहा कि पूर्व परिषद के स्वीकृत कार्यों पर नारियल फोड़ कर वाहवाही लूट रहे है ।

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने अपने 2वर्ष के विपक्ष की भूमिका बताते हुए कहा कि कोरोना के गम्भीर काल में भी भाजपा पार्षद दल निगम सरकार को घेरने हर मुद्दे प्रमुखता से उठाती रही है, अब और आक्रमक होगी। बैठक में वरिष्ठ पार्षद गायत्री साहू,चंद्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, अजित वैद्य मनीष साहू चमेली साहू, लीना दिनेश देवांगन, पुष्पा गुलाब वर्मा, हेमा शर्मा, शशि द्वारिका साहू, कुमारी साहू, जगदीश शर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट