दुर्ग

40 मोबाइल की चोरी, अपराध दर्ज
02-Feb-2022 3:52 PM
40 मोबाइल की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग, 2 फरवरी । पोलसाय पारा स्थित मोबाइल दुकान से बीती रात अज्ञात चोर ने दुकान का शटर उठाकर दुकान में लगे कांच को तोडक़र  मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 5 गया नगर निवासी ऋषभ जैन की  पोलसाय पारा में महावीर इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल दुकान है। 31 जनवरी की रात को वह दुकान  को बंद कर घर चले गए थे। आधी रात को अज्ञात जोडऩे शटर उठाकर तथा दुकान में लगे कांच को तोडक़र 39 नग नए मोबाइल, एक पर्सनल मोबाइल, एचपी कंपनी का लैपटॉप आदि की चोरी कर लिया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आधी रात लगभग तीन बजे आरोपी  द्वारा किसी औजार से  शटर को उठाकर शीशा तोड़ता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


अन्य पोस्ट