दुर्ग

ठोकर से वृद्ध घायल
02-Feb-2022 3:46 PM
ठोकर से वृद्ध घायल

दुर्ग, 2 फरवरी । शाम को घर से टहलने निकले 81 वर्षीय वृद्ध को बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे घायल हुए वृद्ध को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक शिव मंदिर के पास विद्युत नगर निवासी अशोक पटवा ट्यूशन क्लास चलाता है।

 20 जनवरी की शाम को उसके पिता रामकृष्ण पटवा (81) घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वे साई मंगलम के पास पहुंचे तो डोमिनोस में डिलीवरी का कार्य करने वाले बाइक सवार युवक ने रामकृष्ण पटवा को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे प्रार्थी के पिता के सिर, पैर आदि में चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए सुराज हॉस्पिटल भिलाई में भर्ती किया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
 


अन्य पोस्ट