‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 अक्टूबर। मचांदुर एवं राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में प्रदेश सरकार के आह्वान पर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल के अंर्तगत कबड्डी,खो खो,बाटी,भौरा, फुगड़ी, बिल्लस,पि_ूल,गिल्ली डंडा,रस्साकसी,दौड़,लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलो में महिलाओं, बच्चो व बुजुर्गों ने भाग लिया। ॉ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी रिवेंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य लेखन साहू,दिलीप साहू सरपंच मचांदुर उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू,थे।
अतिथियों द्वारा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में सम्मिलित खेल ग्राउंड में रिबन काटकर प्रारंभ किया गया। इस खेल आयोजन में ग्रामीणजन उल्लास से भाग लिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण,शीत साहू,बिट्टू साहू,तरुण साहू,महेंद्र पटेल,रवि साहू,टीलेश साहू,मोना पटेल,अंजली साहू,भारती साहू,पंच मोहन साहू,गणपत साहू,तुकाराम साहू,ललित पटेल,प्रवीण यदु,फलेंद्र सिंह राजपूत,वीरेंद्र साहू,मनोज राजपूत,नरेश यदु,चांद खान,निरंजन सिंह राजपूत, कृष्णा साहू,आदित्य सिंह बैस,सीताराम यादव,तामेश्वर साहू,खिलेंद्र साहू,कौशल निषाद,लीलेश्वरी साहू,सीमा देवांगन, बेलश्वरी कोठारी,लक्ष्मी ठाकुर,चंद्रिका देवांगन,संतोषी ठाकुर,राधा साहू,शासकीय हाई एवं मिडिल स्कूल के स्टाफ,प्राथमिक शाला के स्टाफ,व ग्रामीणजन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।