दुर्ग

एचएमएस कार्यालय में मनी जयप्रकाश की पुण्यतिथि
09-Oct-2022 3:29 PM
एचएमएस कार्यालय में मनी जयप्रकाश की पुण्यतिथि

भिलाई नगर, 9 अक्टूबर। लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 42वीं पुण्यतिथि भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस कार्यालय में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष एच एस मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर जेपी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अशोक पंडा अध्यक्ष लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्रीमती सावित्री मिश्रा, रमेश कुमार निषाद, एचसी रथ, सोनी सिंह, अब्दुल समन, आकाश सोनी, जयनारायण शर्मा, रामअयोध्या राम आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट