दुर्ग
दुर्ग, 9 अक्टूबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिटिया की छात्रा चांदनी यादव चयन राज्य स्तरीय शालेय सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ है ।
यह प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक सरगुजा अ िबकापुर में आयोजित होगी। कक्षा बारहवीं की छात्रा चांदनी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के अंडर 19 टीम में एसंभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दुर्ग संभाग की टीम में हुआ है।
विद्यालय के कोच एवं व्यायाम शिक्षक पवन यादव ने बताया कि सुपर सेवन ड्यूस बॉल क्रिकेट में चयनित होने वाली विद्यालय की पहली छात्रा है । विद्यालय में ड्यूस बॉल के लिए सीमेंट पिच के अभाव में स्कूल की छुट्टी होने के बाद सायकल स्टैंड के सीमेंट लोर पर ड्यूस बॉल से नियमित अ यास करवाया गया है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य आई लक्ष्मी तुलसी, वरिष्ठ व्या याता बी आर देवांगन शिक्षक गण अर्जुन लाल सेन, भरत वर्मा, रघु प्रसाद सिवारे, सुनीता , राधिका उमरे सहित व्यायाम शिक्षक गण सुनील डड़़सेना, टूमन देवांगन, नागेश्वर राव, परिवेश ठाकुर, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।