दुर्ग

मोबाइल छोड़ ओलंपिक खेल रहे बच्चे, महिलाओं में भी गजब की रूचि
09-Oct-2022 4:29 PM
मोबाइल छोड़ ओलंपिक खेल रहे बच्चे, महिलाओं में भी गजब की रूचि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 अक्टूबर।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आज तीसरा दिन रहा। मोबाइल की आदतों को छोडक़र छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल में सभी अपने दो-दो हाथ आजमा रहे हैं और अपने बचपन को याद कर रहे हैं।

14 प्रकार के छत्तीसगढिय़ा खेल जिसमें पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्ल्स, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है का लोग खेल मैदानों में पहुंचकर और खेलकर खूब आनंद ले रहे हैं।  रविवार को राधिका नगर स्लॉटर हाउस मैदान, शांति नगर दशहरा मैदान, जेपी नगर स्कूल बैकुंठधाम पानी टंकी के पास तथा सेक्टर 9 फुटबॉल ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में महापौर नीरज पाल की पहल तथा निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई के विभिन्न मैदानों में खेल के आयोजन हो रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा पारंपरिक खेल में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी वर्ग के लोग शामिल होकर खेल का लुफ्त उठा रहे हैं। खेल खेलने के लिए खेल मैदान पर ही ऑन द स्पॉट पंजीयन कराया जा सकता है साथ ही जोन कार्यालय में भी पंजीयन कराया जा सकता है।
 


अन्य पोस्ट