दुर्ग

दहेज प्रताडऩा, पत्नी को मायके में लाकर छोड़ा
09-Oct-2022 4:32 PM
दहेज प्रताडऩा, पत्नी को मायके में लाकर छोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अक्टूबर।
विवाह के 4 माह बाद ही ससुराल वाले पीडि़ता को कहीं नौकरी पर जाकर कमाने के लिए ताना देने लगे? जब पीडि़ता को नौकरी लग गई, तब ससुराल वाले उसे गाड़ी व लैपटॉप मायके से लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। इसके बाद पति ने पीडि़ता को मायके में लाकर छोड़ दिया ।लगभग 3 साल से मायके में रह रही पीडि़ता ने परेशान होकर ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने पीडि़ता के पतिए सास ए ससुर के खिलाफ धारा 498 ए ए34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

ग्राम बया जिला बलौदा बाजार निवासी पीडि़ता का विवाह ग्राम डुंडेरा पोस्ट अर्जुंदा जिला बालोद वतर्मान निवास सेक्टर 6 भिलाई निवासी मनीष ठाकुर के साथ 14 जुलाई 2017 को हुआ था। विवाह के समय पीडि़ता के मायके वालों ने 50000 रुपये नगद व आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिए थे। 4 माह तक पीडि़ता के साथ ससुराल वालों ने ठीक व्यवहार किया । इसके बाद से उसे कहा गया कि वह पढ़ी.लिखी है नौकरी करके पैसा कमाकर लाए। काफी कोशिश के बाद पीडि़ता को वर्ष 2017 में शिक्षाकर्मी वर्ग 1 में नौकरी लग गई । इसके बाद 2018 में पीडि़ता ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। इस पर पीडि़ता का पति मनीष ठाकुर एससुर पुसु राम ठाकुरए सास रोहित बाई ठाकुर ने कहा कि तु हारे घर वालों ने विवाह के समय गाड़ी व लैपटॉप देने की बात कही थी। एक तो उन्होंने गाड़ी व लैपटॉप नहीं दिया ऊपर से तुने दो लड़कियों को पैदा कर दिया है। मायके से गाड़ी व लैपटॉप लाने के लिए पीडि़ता पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। इसके बाद वर्ष 2018 में ही पीडि़ता को उसके पति ने मायके लाकर छोड़ दिया। किसी तरह सामाजिक लोगों द्वारा की गई आपसी सुलह से समझौता कर पीडि़ता को पुन: ससुराल लाया गया ।कुछ दिन बाद फिर से उसे प्रताडि़त किया जाने लगा । पति ने 17 जून 2019 को फिर से पीडि़ता को मायके में लाकर छोड़ दिया। तब से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही है।
 


अन्य पोस्ट